प्रतिभा का निखार करना स्काउट्स और गाइड्स का मुख्य उद्देश्य

बिना बर्तन बच्चों ने भोजन बनाया 

 

कानपुर,भारत स्काउट्स और गाइड्स के तृतीय सोपान के जांच शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शम्भू सिंह ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि  स्काउट का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना होता है। भारत का अच्छा नागरिक बनने के लिए स्काउट का विशेष महत्व होता है। दूसरो की ईमानदारी के साथ सेवा करना  स्काउट्स और गाइड्स के का मुख्य उद्देश्य होता है। बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना स्काउट के लिए वरदान साबित होता है। विद्यालय की गतिविधियों में भाग ले कर अपनी प्रतिभा का निखार करना स्काउट सिखाता है। शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से अपनी ऊर्जा का विस्तार करने का भी  काम स्काउट करता है। आज वीरांगनी रानी लक्ष्मी बाई के पुण्य तिथि के अवसर पर हम उनको याद करते हैं।

1857 की राज्य कांति की द्वितीय शहीद वीरागनी थी। मात्र 29 वर्ष में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त हुई। उन्होंने अंग्रेज़ो को भारत छोडने पर मजबूर कर दिया। 

स्काउट और गाइट्स के बच्चों ने टेट बनाना, बिना बर्तन का भोजन बनना का काम किया। 

टेंट को सजाने का काम स्काउट और गाइड्स के बच्चों ने किया। जी एन के इन्टर कालेज सिविल लाइंस, वी एन एस डी कालेज, पूर्णा देवी खन्ना, ज्वाला देवी विधा मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज, ज्ञान भारतीय बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर, हरसहाय जगदम्बा इंटर, राम कृष्ण मिशन उच्चतम माध्यमिक विधालय आदि विभिन्न विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स के बच्चों ने शिरकत किया। 

इस समारोह में मुख्य रूप से प्रभा चौहान, सर्वेश तिवारी, अनुज कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, अनिता अवस्थी, अंकित गुप्ता, प्रिया शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।