फल वितरित कर व पुष्पार्चन कर मनाया अटल का जन्म दिन


गुरसहायगंज (कन्नौज)। बुधवार को नगर के रामगंज बाईपास स्थित भाजयुमो कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी, रवि त्रिपाठी, सूरज गिहार, दीपक पाठक, संजय तिवारी, विलियम त्रिपाठी, हर्षित त्रिवेदी सहित नगर के तिर्वा रोड पर भाजपा नेताओं अमरदीप मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता, व्यापारी नेता शिवम राज वर्मा, रंजीत गुप्ता, आयुष पंडित, सरदार वर्मा, सोनू लाला, भूरा कठेरिया, गौरव दुबे आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया। 
नगर के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता व सहकारी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, अमन कठेरिया, नवल गुप्ता, दीपक सिंह, रानू गुप्ता, मनोज गुप्ता अजय दीक्षित, अभिषेक कुशवाहा, ऋषभ दीक्षित, गंगा सिंह कुशवाह, कुलदीप गुप्ता आदि ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर के मोहल्ला रामगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव ठाकुर, उ0प्र0 पैट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता उर्फ संजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, भईया लाल दुबे, कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ रघुनंदन कुशवाह, सुमित ठाकुर, अबधेश वर्मा, शशांक वर्मा, रानू ठाकुर, राहुल राठौर आदि ने चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत नगर के अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र देव, शिवा गुप्ता, आंचल गुप्ता आदि ने भी अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया।