कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर के केंद्रीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में प्रसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देश व प्रदेश में बेतहाशा अपहरण करने के उपरांत बलात्कार की जघन्य घटनाओं के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाते हुए एक कैंडल मार्च निकाला गुस्से से भरे प्रसपा कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में कैंडल और दूसरे हाथ में हाथ में महिलाओं वाली सैंडल लेकर प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन प्रसपा के केंद्रीय कार्यालय अशोकनगर से चल कर एक सभा के रूप में राजीव वाटिका मोतीझील में समाप्त हुआ। हैदराबाद मैनपुरी कानपुर देहात कानपुर नगर में हुई सैकड़ों बलात्कार की घटनाओं पर अपनी टिप्पणी देते हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में बलात्कार की बढ़ती घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि देश व उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि 'राक्षस राज' है।महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा मोदी जी और योगी जी अब थक चुके हैं। कैंडल मार्च कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुधाकर त्रिपाठी, सुनील बाजपेयी, अशोक यादव, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, आनंद शुक्ला, किसने दीक्षित, शैलेंद्र मिश्रा , ऋषि दुबे, राकेश रावत, सचिन वोहरा, दीपू पांडे, हेमलता शुक्ला, प्रिया सिंह, संध्या त्रिवेदी, संगीता श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कैंडल मार्च निकाल कर जताया विरोध