गरीब और जरुरतमंद लोगों को किया भोजन थाली का वितरण


सपा महिला सभा व सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में बादशाही नाका चौराहा स्थित गरीबो और मजदूरों को भोजन थाली का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय सपा महिला सभा व सामाजिक संस्था के सहयोग से गरीब मजदूरों जरुरतमंदों को भोजन थाली का वितरण बादशाही नाका चौराहे पर किया गया। मजदूरों गरीबों को लॉक डाउन में काम नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उनकी हालत बद से बदतर है। जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया कि बादशाही नाका क्षेत्र में गरीबों मजदूरों जरुरतमंदों को भोजन थाली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है। की कोई भी गरीब भूखा ना रहे। हर जरूरतमंद की मदद हो। बस यही सोच के साथ हर जरुरतमंद की मदद की जा रही हैं। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, एजाज शाह, अखलाक, फैज रसूल, शहजी अहमद, इम्तियाज रसूल कुरेशी, मोहम्मद सलमान आदि लोग मौजूद रहे।v