पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर ममता बनर्जी को दी बधाई


कानपुर- पश्चिम बंगाल में टीएमसी की ऐतिहासिक जीत पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष हेमलता शुक्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है।

हेमलता शुक्ला ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा जिस तरह एक महिला मुख्यमंत्री ने एक प्रधानमंत्री व 11 मुख्यमंत्रीयो के साथ भाजपा के पदाधिकारियों संघ,ईडी व सीबीआई के अधिकारियों का सामना किया वह काबिले तारीफ है। तो वहीं एक महिला मुख्यमंत्री के सामने भाजपा का प्रचार तंत्र जिस तरह ओछी राजनीति कर रहा था वह निंदनीय है।
 एक महिला मुख्यमंत्री के विरोध में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार कर रहे थे नरेंद्र मोदी का प्रचार भी भाजपा के लिए कोई करिश्मा नहीं कर सका, इससे यह जाहिर होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके हैं।
बंगाल में हुई भाजपा की हार पर महिला नेत्री ने कहा नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए,उनको यह जान लेना चाहिए जनता भाजपा नेताओं को ठुकरा चुकी है,और आने वाले 2022 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को ऐसा ही सबक सिखाएगी।v