बगैर जरूरत घरों से निकलने वालों को पुलिस ने सख्ती से कराया लॉकडाउन का पालन


कानपुर- कोविड-19 की महामारी के चलते जनता को इस बीमारी से बचाव के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पुलिस को सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराने का आदेश जारी किया था।जिस पर आज नगर में पुलिस द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया जिससे नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं सघन आबादी क्षेत्रो चमनगंज,बेकनगंज,इफ्तिखारा बाद,नई सड़क,कुली बाजार,बांसमंडी,मूलगंज, कर्नलगंज कास्ताना रोड  चौराहा आदि क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा रहा।कास्ताना रोड  चौराहा  चौराहे पर हाता छोटे मियां चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र अपने  हमराही प्रदीप सिंह यादव एवं पीएसी बल के  साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। सुभाष चंद्र ने जहां जरूरतमंदों की मदद की तो वही बगैर किसी जरूरत के घर से निकलने वाले लोगों को दंड स्वरूप चालान कर उनको आर्थिक दंड दिया। सुभाष चंद्र के जनता सहयोग और सख्ती को देखते हुए क्षेत्र की जनता ने चौकी प्रभारी की भूरी भूरी प्रशंसा की।v