मजदूरों का फ्री में इलाज हो और मजदूरों को रोजगार दे सरकार


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को मास्क वितरण किया गया। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि मजदूर दिवस के मौके पर मजदूरों की समस्या का हल किया और इस कोरोना काल में मास्क वितरण किया और केंद्र और राज्य की सरकार जो असहाय गरीब मजदूरों पर अत्याचार हो रहा है इसका पूरा जिम्मेवारी केंद्र और प्रदेश सरकार की है कोरोना महामारी में गरीब मजदूरों के पास काम नहीं है और काम न होने के कारण पैसे नहीं है पैसे ना होने के कारण राशन नहीं है गरीब मजदूर अगर बीमार पड़ जाता है। तो हॉस्पिटल में भी उनके लिए जगह नहीं है क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द मजदूर और किसानों की समस्या हल करनी चाहिए जो मजदूर किसान पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं गरीब मजदूर किसानों को फ्री मेडिकल की सुविधा मिलनी चाहिए यह बात इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया भावी महापौर प्रत्याशी  ने कही विजय सिंह मर्तोलिया ने हर वक्त गरीब असहाय मजदूरों की आवाज उठाने का काम किया है आज मजदूर दिवस में बड़े उदासी मन से उन्होंने यह बात कही क्योंकि इलाज के अभाव में दिन प्रतिदिन गरीब असहाय मजदूरों की मौतें हो रही हैं बताते चलें विजय सिंह मर्तोलिया ने कई गरीब मजदूरों का अपने स्वयं के पैसों से इलाज करवा कर उनको उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया है और करते आ रहे हैं। जो बहुत सराहनीय कार्य है विजय सिंह मर्तोलिया बार-बार प्रदेश और केंद्र की सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि गरीब असहाय मजदूरों का फ्री में इलाज हो और मजदूरों को रोजगार दिया जाए ताकि वह अपने घर परिवार बच्चों की भरण पोषण कर सकें अगर लॉकडाउन ही लगाना है। बेशक लगाइए मगर इससे पहले गरीब असहाय मजदूरों की खाने पीने की व्यवस्था करा कर लॉकडाउन लगाएं और मुफ्त में इलाज की भी व्यवस्था करें।v