सुभाष चिल्ड्रन होम एवं सुभाष चिल्ड्रन दत्तक ग्रहण इकाई के बच्चों की 5 बार हुई करोना की जांच ,कोई भी बच्चा संक्रमित नहीं


कानपुर , सुभाष चिल्ड्रन होम एवं सुभाष चिल्ड्रन विशेष दत्तक ग्रहण इकाई 19 राजीव विहार  मछरिया रोड नौबस्ता कानपुर के 28 अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों जिनकी उम्र 1 माह से लेकर 14 वर्ष तक की थी एवं 15 स्टाफ की करोना की 5 बार जांच कानपुर नगर के जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर के नेतृत्व में उर्सुला चिकित्सक दल जिसने की जेपी शुक्ला राजकुमार एवं अंकित सिंह मुख्य रूप से   शामिल थे के द्वारा करोना जांच की गई की गई  जिसमें की प्रारंभिक रूप से किसी के करोना पॉजिटिव होने के संकेत नहीं मिले  और इन बच्चों की अंतिम रिपोर्ट एक-दो दिन में मिलने की संभावना है 

सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक  कमल कांत तिवारी ने बताया  जी उत्तर प्रदेश शासन  जिलाधिकारी कानपुर नगर  एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कानपुर नगर  के दिशा निर्देशन में  आज उर्सुला अस्पताल कानपुर के टीम के सदस्यों  ने सभी बच्चों की जांच विशेष टीम  के द्वारा किया गया  और प्रारंभिक रूप से  की गई जांच में कोई भी बच्चा अथवा स्टाफ  करोना  पॉजिटिव होने के संकेत नहीं मिले  लेकिन अंतिम रिपोर्ट  एक-दो दिन में मिलेगी  जिससे कि  पूर्णतया स्थिति स्पष्ट हो सकेगी  वैसे सुभाष चिल्ड्रन होम में समय-समय पर  उच्च न्यायालय  एवं शासन द्वारा  प्रदान किए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है  और करोना से बचने के लिए  हैंड सैनिटाइजर  ,समय-समय पर  दवा का छिड़काव, बच्चों को मास्क ,आगंतुकों  को बच्चों से मिलने पर  सेनीटाइज  एवं  सामाजिक दूरी आदि मुख्य बातों का ध्यान रखा जा रहा है इस अवसर पर  संस्था के 15 स्टाफ  और मुख्य रूप से अपने घरों से बिछड़े अनाथ बेसहारा छोड़े हुए बच्चे जो सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर में रह रहे 28 बच्चे उपस्थित रहे सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी ने बताया कि इन बच्चों की प्रगति खेलकूद के साधन चिकित्सा सेवाएं ,फिजियो थेरेपी की सेवाएं, विशेष शिक्षक, डांस गाना कार्नर  पुस्तकालय पठन-पाठन की व्यवस्था, उनके सोने की व्यवस्था समुचित व्यवस्था की गई है इस  अवसर पर मुख्य रूप से डॉ आर के गुप्ता, सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी सुभाष चिल्ड्रन विशेष दत्तक ग्रहण इकाई  की अधीक्षिका आशा सचान ,सुभाष चिल्ड्रन होम की  अधीक्षिका संजुला पांडे ,आशा सचान ,गौरव सचान,  राम आनंद पाठक संयोजक सुभाष सांस्कृतिक दल ,अनीता, सरोज ज्योति रुचि, मुन्नी  ,यस सचान, प्रतीक धवन समन्वयक चाइल्ड लाइन कानपुर , गौरव सचान समन्वयक रेलवे चाइल्ड कानपुर लोग उपस्थित रहे।v