करोना के बढ़ते केसों के लिये चुनाव आयोग व राजनैतिक पार्टीयां जिम्मेदार


कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई| बैठक में  करोना काल में चुनाव कराने, राजनैतिक रैलियां करने का विरोध किया गया | 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की कोविड 19 के बढ़ते मामलों के लिये चुनाव आयोग व राजनैतिक पार्टीयां जिम्मेदार है | चुनाव आयोग कोविड19 के मामले में संवेदनहीनता का परिचय दे रहा है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की  जहाँ शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों पर सरकार ने रोक लगा रखी है वहीं पर चुनाव के नाम पर रैलीयां व राजनैतिक कार्यक्रमों के नाम पर भीड़ एकत्र कर सामाजिक दुरी का खुला उलंघन किया जा रहा है | 
वीरेन्द्र कुमार ने चुनाव आयोग व राजनैतिक दलों से सवाल किया  की बताये क्या उनके लिए देश में कानून अलग है | क्या गरीब व मजबूर व्यक्तियों पर जबरिया कोविड 19 कानून थोपना उचित है| क्या राजनैतिक दलों पर कोविड 19 का कानून लागू नही होता है|  
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की ये सवाल राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का व या मेरा नहीं है | ये सवाल देश की गरीब जनता व दैनिक मजदूरों का है | इसका जवाब देश की जनता को मिलाना चाहिए | वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार लाक डाऊन की जगह कोविड 19 से बचाव के लिये कोई दुसरा रास्ता निकाले |
आज पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, दिनेश यादव , बंगाली शर्मा  आदि शामिल थे|