छावनी के एक एक घर तक पहुंची जनसंपर्क यात्रा


समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में जनसंपर्क यात्रा छावनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। आरोप लगाते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि छावनी विधानसभा के अजीत गंज, बाबू पुरवा, महमूदिया मदरसे आदि विभिन्न क्षेत्रों से जनसंपर्क यात्रा निकाली। विभिन्न क्षेत्रों में एक एक घर तक पहुंची जनसंपर्क यात्रा। यात्रा में योगी सरकार में किस तरह से आम जनता का शोषण हो रहा है जनता परेशान है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। तो वही अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वही महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ उज़्मा इकबाल सोलंकी का स्वागत किया। और कहा कि शहर की यह बेटी तन मन धन से छावनी की जनता की सेवा करती है। और उनकी समस्याओं का समाधान करती है। ऐसी ही बेटी की छावनी विधानसभा की जनता को जरूरत है। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, अफजल खान, जावेद इनोवा, हाजी हसन सोलंकी, हाजी एहसान सोलंकी, एजाज, सिंपल सिंह, ऋषि पाल आदि लोग मौजूद रहे।v