करिश्मा ठाकुर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता टीवी पैनलिस्ट पद की मिली अहम जिम्मेदारी


जैसे-जैसे विधानसभा 2022 चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। राजनीतिक दलों की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। वही कांग्रेस में इस बार युवाओं को महत्त्व दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट बनाया है। गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में जिस प्रकार से करिश्मा ठाकुर ने चुनाव लड़ा। और कुछ ही समय में गोविंद नगर विधानसभा की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली। वह काबिले तारीफ है। जनता के बीच में काम करने में और भाजपा सरकार की नीतियों का जिस प्रकार से सड़कों पर विरोध किया। उसमें जनता का समर्थन भी मिला। और कहीं न कहीं कांग्रेस मजबूत विपक्ष बनकर खड़ी हुई। प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर करिश्मा ठाकुर को युवा में और कार्यकर्ताओं में एक संदेश दिया है। की कांग्रेस पार्टी में जो काम करेगा वह आगे बढ़ेगा। सिफारिश की राजनीति अब नहीं चलेगी और सिफारिश नेताओं को कांग्रेस पार्टी में पद नहीं मिलेगा। और इस तरह के कांग्रेस पार्टी के फैसलों से पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश जा रहा है। गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट बनाई जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।v