फ्रंटलाइन वर्करों को वितरित की गई पीपीई किट

कानपुर।फ्रंटलाइन वर्करों को वितरित की गई पीपीई किट जहां एक तरफ कोरोना के दूसरे स्ट्रेन में देश में हाहाकार मचा रखा है। तो वही दूसरी तरफ इस महामारी के चलते शासन और प्रशासन की मुश्किल और भी  ज्यादा बढ़ा दी है।अब इस महामारी से बचने और इसके प्रकोप को कम करने के लिए कानपुर प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन  भी करवाया जा रहा  है नगर निगम द्वारा शहर भर को सैनेटाइज करने का भी काम किया जा रहा है। इस दौरान ऐसा भी देखा गया है कि, फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम करने वाले  नगर निगम के कर्मचारियों ने आलाधिकारियों से सुरक्षा के मद्देनजऱ पीपीई कीट की मांग करी थी जिसके तहत संयुक्त वाहन चालक संघ के बैनर तले 10 फ्रंट लाइन वर्कर को किट वितरित की गई साथ ही संग के पदाधिकारियों ने समस्त शहरवासियों से कोरोना के प्रति सचेत रहने के लिए आग्रह करने के साथ साथ प्रशासन से गुहार लगाई है।जो हमारे कर्मचारियों की भर्तियां रुकी हुई है। उन्हें पूरी की जाए मुख्य रूप से विनोद कुमार प्रदेश अध्यक्ष सुनील सुमन अध्यक्ष, दिलावर अली,  सतीश मंत्री, सानू अहमद,सुरेश गैहेरवाल, सुशील  सागर बजरंगी लाल आदि लोग उपस्थित हैं।s