हाथरस कांड के विरोध में दिया धरना, कहां अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो


समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में मीरपुर चौराहे पर हाथरस में बेटी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में शिकायत करने के बाद पिता की सरेआम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि हाथरस में एक बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना के विरोध में जब पिता शिकायत करता है तो उसकी सरेआम हत्या कर दी जाती है। आज महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। योगी सरकार कहती थी रामराज लाएंगे रामराज तो आ गया लेकिन राम तो दिखते नहीं है यहां रावण ही दिखते हैं। आज के समय में सीता अपनी इज्जत बचाने के लिए राम को पुकार रही है। देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार राम की बात करती है लेकिन राम की नहीं मानती है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में जंगल राज आ चुका है। जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत उत्तर प्रदेश में सही साबित होती है। गुंडे और बदमाशों का संरक्षण भाजपा सरकार करती है। सिर्फ भाजपा सरकार इस समय मंदिर के नाम पर चंदा वसूली में लगी हुई है। इस समय उत्तर प्रदेश में चंदा जीवी लोग भगवान के नाम पर वसूली कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ इतनी बड़ी घटना होने के बाद मौन व्रत रखे हुए हैं। योगी जी खुद का उत्तर प्रदेश भगवान भरोसे छोड़ कर बंगाल दौरे पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब तो बेटियां कोंख में कहती हैं अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो। मुख्य रूप से उज़्मा इकबाल सोलंकी हाजी हसन सोलंकी एहसान सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।