होलिया मे उडे गुलाल पर फूलो की होली खेली गई


कानपुर,श्री बाला जी सेवा मंडल के तत्वाधान मे आज बाला जी मंदिर, सुमेरपुर महराजपुर मे भव्य होली मिलन समारोह मे फूलों की होली खेली गई। जिसमे बड़ी संख्या मे भक्तो ने होलिया मे उडे गुलाल,रंग बरसे चुनर वाली ,होली खेले रघुवीरा आदि  फिल्मी गीतो फिजाओ मे गूज उठे व  फूलो की जमकर होली खेली गई। ढोल, मंजीरे पर होली का रंग चढ़ गया।

बाला जी मंदिर के पुरोहित प्रमोद झा ने बताया की जो भी भक्त सच्ची भावना से मंदिर से दरबार आता है ,उसकी मनोकामना पूर्ण जरूर होती है।
यह मंदिर शिल्प कला का अद्भुत मंदिर है।
बड़ी दूर दूर से भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते है।
जिसमे प्रमुख रूप से हरीश माखेजा, राधेश्याम, सुरेन्द्र गुप्ता,संतोष अगवाल, जग महेंद्र अगवाल, अरूण अगवाल,राशि अगवाल ,दिलीप कुमार मिश्रा,ममता मिश्रा,संजय मिश्रा, विनीता मिश्राआदि लोग सकिय भूमिका का निर्वाहन कर  रहे थे।v