केक काटकर मनाया सेवा दिवस


समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप बनाया। जानकारी देते हुए सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने बताया कि उनके जन्मदिवस को सपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस की रुप में मनाया जिसमें सबसे पहले कैंप कार्यालय पर केक काटकर मुंह मीठा कराया गया। तथा इसके उपरांत अनाथ बच्चों को कपड़े, रंग, पिचकारी, पापड़, गुजिया भेट की गई। इसीलिए जन्मदिवस को सेवा दिवस के रुप में कहा गया।रंगों के त्यौहार पर कोई बच्चा खुशी के रंग से दूर ना रहे इसलिए यह कार्य किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक अमिताभ बाजपेई, नन्दलाल जायसवाल, अभिषेक गुप्ता मोनू, अमित मल्होत्रा बब्लू, निशान्त गुप्ता, पुण्य जैन, प्रदीप सिंह, आशीष मल्होत्रा, सगीर अहमद, आशीष जायसवाल, सागर जायसवाल, सागर गौड़, प्रशान्त मोहन जायसवाल, विक्की आदि लोग मौजूद रहे।v