अखिलेश यादव के नाम का पत्थर तोड़े जाने से समाजवादी आक्रोशित


कानपुर, आज समाजवादियों ने प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा करवाए गए विकास कार्य के पत्थर तोड़े जाने को राजनैतिक साज़िश बताते हुए किदवई नगर थाने में तहरीर देते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करी।साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क निर्माण का पत्थर लगा था जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम निर्माणकर्ता के रूप में लिखा था।9 मार्च को अज्ञात लोगों ने उस पत्थर को तोड़ दिया।इस की जानकारी मिलते ही आक्रोशित समाजवादियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर जमकर सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग रखी।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की उत्तर प्रदेश के व्यापारी,किसान व युवाओं के लिए काम केवल अखिलेश सरकार ने किए हैं और अराजक तत्व इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते और अपनी कुंठा मिटाने के लिए ये सब गैर कानूनी काम करते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री के जन विकास कार्यों को बताने वाला पत्थर जनता की संपत्ति है इसलिए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी ने कहा कि विरोधियों को बर्दाश्त ही नहीं हो रहा की सपा की तुलना में कोई भी सरकार काम नहीं कर पा रही इसलिए हताशा में ये पत्थर तोड़ने का काम किया गया है।


सभी ने मुकदमा दर्ज कर प्रशासन से तत्काल पुनः पत्थर लगवाने की मांग रखी।मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की बात कही।समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी,व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,प्रान्तीय व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता,मो इमामुद्दीन,शेषनाथ यादव,उपेंद्र यादव,सुमित वर्मा आदि थे।