जयंती पर किया सेनानी उत्तराधिकारी एवं अधिवक्ताओं का सम्मान


कानपुर के पुराना कानपुर स्थित स्वतंत्रता सेनानियो की स्मृति में  श्री शंकर जी महाराज विराजमान रामेश्वर मंदिर घाट ट्रस्ट द्वारा डॉ. रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल स्कूल में सेनानी उत्तराधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय एवं अध्यक्षता कर रहे कानपुर बार एसो.अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव एड. ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का उदघाटन किया। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम गुप्ता ने संचालन करते हुए समस्त अथितियों का महापौर प्रमिला के हाथों से सम्मान कराया। छात्रों को पुरस्कार वितरण सेनानी उत्तराधिकारी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय द्वारा किया गया। आयोजक राजेश कुमार शर्मा एड. एवं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा गंगा बैराज चौराहे को स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा चौक और गंगा बैराज चौराहे से रानी घाट तक कि रोड का नाम डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा मार्ग के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसपर महापौर ने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाली 15 मार्च को नगर निगम कार्यकारिणी में हम विधिवत तरीके से इस प्रस्ताव को रखेंगे और उसको पारित करवाएंगे और यही देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमारा नमन होगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में जेएन पारस, ओम प्रकाश आनंद, आलोक शर्मा, मधु कुमार यादव, अजय शर्मा, शिवाला अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, देवेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, सुमन दीक्षित, राजेश अग्रवाल, प. रविन्द्र शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश सविता, बबलू कटियार, रामकुमार सिंह स्वतन्त्र, संतोष शुक्ला, योगेश चंद्र द्विवेदी का सम्मान किया गया।