भाजपा के कार्य को आम जनता तक पहुंचाना प्रकाशपुंज रथयात्रा का उद्देश्य

एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम को सम्मानित किया गया 



कानपुर,किदवई नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार के नेतृत्व में 7 फरवरी से साई काम्प्लेक्स, डबल रोड़ डिफेंस कालोनी से शुरु हुई प्रकाशपुंज रथयात्रा आज किदवई नगर पर समाप्त हुई। 
आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक महेंश त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष बीना आर्या ने शिरकत किया। 
विधायक महेंश त्रिवेदी ने कहा कि प्रकाश पुंज रथयात्रा से भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करके आम जनता तक पहुंचाने का काम किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अननू मिश्रा ने कहा कि 7 फरवरी से प्रकाश पुंज रथयात्रा कानपुर नगर के विभिन्न मार्ग से गुजरी थी, रथयात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।  प्रकाश पुंज रथयात्रा का विस्तार किया जाएगा वह प्रदेश स्तर पर निकालने की योजना तैयार किया जा रहा है। 
किदवई नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि 
केन्द्र सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं ला रही हैं, जिनका प्रसार करके आम जनता तक लाभ पहुंचाना हमारा मकसद है। कार्यक्रम संयोजक व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार ने कहा कि 15 दिन की प्रकाश पुंज रथयात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस रथयात्रा में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों को सम्मानित करके हमें हर्ष का अनुभव हो रहा है। हम एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम का ह्दय से बहुत बहुत शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने निरन्तर हमको सहयोग दिया है। यह प्रकाश पुंज रथयात्रा का विस्तार करके पूरे प्रदेश में घूमाया जायेगा, अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर हमे कार्य करना है। मंच का संचालन विजय कुमार अवस्थी (ज्ञानू) ने किया।प्रकाश पुंज रथयात्रा की टीम की तरफ से  एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिंह यादव, एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर व अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य आदित्य सिंह यादव, एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज व अलर्ट टीम समाचारपत्र के संरक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र चौहान , राजीव मिश्रा, श्री कान्त मिश्रा, पवन दीक्षित, रमेश कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, हिमांशु त्रिवेदी सहित 20 लोगों को मोती की माला व तिरंगा रूपटटा पहना करके सम्मानित किया गया। 
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीकम चन्द्र सेठिया, अनूप तिवारी, ओम प्रकाश अग्रवाल,दिलीप कुमार मिश्रा, जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव, वेद प्रकाश अग्रवाल, आदित्य सिंह यादव, पी एस पाण्डेय, अशोक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे ।