कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के विधानसभा बिल्हौर के अंतर्गत बेलाही बाजार चौबेपुर कानपुर नगर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सभापति आदित्य यादव का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अबरार आलम खान ने आदित्य यादव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर आदित्य यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार निरंतर गरीब मजदूरों की पसीने की कमाई को चूसने का काम कर रही है आगामी 2022 के चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूरे दमखम के साथ जनता के बीच में रहकर जनता के मूलभूत अधिकारों के लिए सड़कों पर रहेगी और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि केंद्र और प्रदेश की कुनीतियों को जनता तक पहुंचा कर 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सरकार बनाने का काम किया जाए। 

इस अवसर पर विनोद कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष, अशोक यादव, अबरार आलम खान, जमील अहमद, शिवेन्द्र प्रतापसिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव, जीतू यादव, रवि पाल, अक्षय कुमार यादव, शिवम दीक्षित एवं हजारों साथी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।