महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में प्रदेश सरकार विफल: हेमलता शुक्ला

कानपुर, महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में प्रदेश सरकार विफल है आए दिन हो रही घटनाओं ने बहन बेटियों का जीना मुहाल कर दिया, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महिला नगर अध्यक्ष हेमलता शुक्ला ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं केवल जिले बदल रहे हैं आगे कहा कि  उन्नाव,हाथरस, बदायूँ, रोज ज़िले बदल रहे हैं, पर नहीं बदल रही है प्रदेश में बेटियों की दशा। आप चुप होकर दंभी सत्ता का साथ देंगे या आवाज उठाकर ग़रीबों का, ये फैसला आपका है।समाज में महिला, बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश कोई कठोर कदम नही उठा रही है रोज किसी ना किसी महिला बहनों और बेटियों के साथ उत्पीड़न की खबर मिलती कानपुर महानगर अध्यक्ष महिलासभा प्रसपा (लोहिया) वर्तमान सरकार की घोर निंदा करती हूँ वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल है उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं बहनों और बेटियों के साथ न्याय करे नही तो पद से इस्तीफा दे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में खेत से दो नाबालिग लड़कियों का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दरअसल, चारा लेने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां खेत में गई थीं।लड़कियों के चाचा को किसी ने सूचना दी कि तीनों लड़कियां खेत में पड़ी हैं. तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तीसरी लड़की को कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।