राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किया चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन 
मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी गयी श्रृदांजली 


कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल  पार्क में चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग का पुतला फूंक कर अपना बिरोध प्रकट किया।चीन सेना द्वारा  भारत के सैनिकों पर किये गये हमले की निन्दा की गयी 

शहीद सेना के जवानों की शहादत पर रोष व्यक्त किया गया।पुतला दहन के दौरान  चीन सरकार मुर्दाबाद,शी जिन पिंग मुर्दाबाद, चीनी सैनिक मुर्दाबा के नारे लगाये गये।भारत सरकार से चीन की कायराना हरकतो का जवाब देने की  मांग की गयी। पुतला दहन के बाद आज मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रृदांजली दी गयी।ईश्वर से शहीद सैनिकों की आत्मा की शान्ति व परिजनो को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि चीन की कायराना हरकत का जवाब जल्द दिया जाना चाहिए।भारतीय जवानो के शहादत का बदला लिया जाना चाहिए।

आज के पुतला दहन व श्रृदाजंली कार्यक्रम मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार,अल्पना कुमारी,राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, जौहर अली, अब्दुल रऊफ,प्रेम तिवारी,इसरार अहमद,  आदि थे।