सपा द्वारा मज़दूर दिवस पर राशन व मास्क वितरण 




कानपुर, मज़दूर दिवस के उपलक्ष्य में सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में परेड व नवीन मार्किट में मज़दूरों को राशन (आटा, चावल,दाल, सब्ज़ी,नमक,तेल,चाय,चीनी) व मास्क वितरित किया गया।सपा नेता व प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जीतेंद्र जायसवाल ने ज़रुरतमंदों को राशन वितरित करते हुए मज़दूर दिवस की बधाई दी।उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता लगातार सड़क पर परेशान मजदूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को भोजन देकर उनकी व परिजनों मदद कर रहे हैं।

आज लगातार मदद का 39 वां दिन था।पुलिस की अनुमति से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए आज मज़दूरों को राशन वितरित किया गया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की दुनिया भर में 1 मई को लेबर डे यानी मजदूर दिवस पर मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को 8 घंटे में तब्दील किया गया था। इस दिन देश की कई कंपनियों में छुट्टी होती है। भारत ही नहीं दुनिया भर के करीब 80 देशों में इस दिन नैशनल हॉलि-डे होता है। अंतरराष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी। अभिमन्यु गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल,मनोज चौरसिया आदि थे।h