समाजवादियों ने पुलिसकर्मियों के लिए पीपीई किट,आइसोलेशन शील्ड व मास्क दिये

कानपुर,पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए आज सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में क़ानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को संगठन की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए पीपीई किट,आइसोलेशन शील्ड व मास्क दिए।साथ ही आज शराब कि दुकानें खोलने का भी विरोध आईजी से किया। प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा के लिए मोहित अग्रवाल को कानपुर पुलिस के हर सिपाही का प्रतिनिधि मानते हुए सम्मान पत्र भी सौंपा।इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कानपुर पुलिस ने लोगों की सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखा।पनकी व जाजमऊ में पुलिस अफसरों द्वारा गलत तरीके अपनाने पर कानपुर पुलिस ने दोषी अफसरों पर त्वरित कार्यवाही भी की जिससे पता चलता है कि क़ानपुर पुलिस सुरक्षा के साथ सम्मान के लिए भी संवेदनशील है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि ये बेहद दुखद है कि ऐसे मौके पर पुलिस कर्मी ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो गए।एक पुलिस कर्मी की तीन वर्षीय बेटी संक्रमित हो गई।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की बेटी के संक्रमण कि ख़बर के बाद से मन भयंकर विचलित है।अभिमन्यु गुप्ता ने अपील करी की सभी इस वक़्त पुलिस का सम्मान करें और हर सम्भव मदद करें।अभिमन्यु गुप्ता के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष पारस गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने शराब दुकान खोलने का विरोध किया और आईजी पुलिस से अपील करी की तत्काल दुकाने बंद करवाई जाएं अन्यथा तबाही मच जाएगी।आईजी मोहित अग्रवाल ने अभिमन्यु गुप्ता,पारस गुप्ता व जितेंद्र जायसवाल को सामग्री के लिए धन्यवाद देते हुए शराब दुकानों वाली शिकायत की जांच का आश्वासन दिया।h