महज ख्वाब की बुनियाद पर कबर खोदनी जायज नहीं

आल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के तत्वावधान में माह स्याम हेल्प लाइन में पूछे गये सवालात के शरई जवाब

कानपुर 4 मई।
प्रश्न : अगर इमाम के सिवा दो लोगों ने जुमा पढ़ी तो नमाज हुई या नहीं? --- जाजमऊ
उत्तर: इमाम के सिवा दो लोग ही जमाअत जुमा में रहे तो जुमा की नमाज न हुई कि जुमा के लिए शर्त है कि खतीब के सिवा तीन मर्द हों।
प्रश्न : नमाज में बेवजू हो गया वजू करके लौटा तब तक इमाम सलाम फेर चुका वह अपनी नमाज कैसे पूरी करे? --फैजाबाद
उत्तर: वह श ख्स जो नमाज में बेवजू हो गया वजू करके लौटा तो इमाम सलाम फेर चुका था ऐसा शख्स लाहक मिदरक के हुक्म में है। वह अपनी छूटी हुई नमाज बांइतवार अदा करे कि कयाम में किरात न करे बल्कि अल्हमदो शरीफ पढ़ने की मिकदार चुप खड़ा रहे फिर रूकुअ व सजदा वगैरह के जरिये पूरी करे। याद रहे कि वजू करने के दरमियान कोई खिलाफ नमाज काम न किया हो वरना नमाज फासिद हो जायेगी।
प्रश्न : आम मुशाहदा है कि नफिल बैठकर पढ़ने वाले नियत बहुत  झुक  कर बांधते है, क्या ये ठीक है? --- लखनऊ
उत्तर: अगर रूकुअ की हद तक झुक कर तहरीमा बांधा तो नमाज न होगी। यूंही नमाज खड़े होकर पढ़ने वाला रूकुअ की हद तक झुक कर तहरीमा बांधा तो नमाज न हुई।
प्रश्न : ख्वाब देखा कि हामला मदफूना का कब्र में बच्चा पैदा हुआ है। तो क्या उसकी कब्र खोदी जायज है? --- कानपुर
उत्तर: महज ख्वाब की बुनियाद पर हामला मदफूना की कब्र खोदनी हरगिज जायज नहीं।

आल इण्डिया गरीब नमाज कौन्सिल माहे स्याम हेल्प लाइन 
मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी, मुफ्ती-ए-आजम कानपुर   9336509557
मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी     9415064822 व्हाटसअप
मौलाना मोहम्मद महताब आलम कादरी मिस्बाही     9044890301 व्हाटसअप 
मौलाना नजमउद्दीन कादरी मिस्बाही     9956681752
मौलाना परवेज अख्तर अलीमी     9616780275 व्हाटसअप
मौलाना फतह मोहम्मद कादरी     9918332871 व्हाटसअप
मौलाना मो. सुहैब मिस्बाही      9793174418 व्हाटसअप
मौलाना गुलाम हसन कादरी      7897581967 व्हाटसअप
मौलाना जुनैद मिस्बाही      9140520832 व्हाटसअप
मौलाना अरशद अशरफी      8896406786 व्हाटसअप
मोहम्मद शाह आजम बरकाती      9369777701 व्हाटसअप
मास्टर इकबाल अहमद नूरी      8528840240 व्हाटसअप

        मोहम्मद शाह आज़म बरकाती
  मो0 नं0: 9369777701