हर गरीब की मदद के लिए तैयार जनजागरण विकास समिति

फतेहपुर। लाकडाउन 3.0 के 8 वें दिन सोमवार को भी गरीबों की सेवा के लिए हर कदम में साथ देने वाली जनजागरण विकास समिति अपनी सेवा को निरंतर जारी रखे है। जनजागरण के संस्थापक विकास सिंह ने कहा कि उनके पदाधिकारियों सदस्यों के साथ मिलकर गरीब, निराश्रित, विधवा, विकलांग मजदूरों और राशन सामग्री घर-घर पहुंचाई जा रही हैं।


जनजागरण विकास समिति की ओर से सोमवार को जनपद गड़ीवा, कलक्टरगंज में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई गई। जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, साबुन 13 परिवारों को दिया गया। जनजागरण विकास समिति के सचिव संदीप शुक्ला द्वारा बताया गया कि हर जरूरतमंद के लिए जनजागरण विकास समिति मदद को तैयार हैं। कोविड़ 19 के चलते लाकडाउन के दौरान जनजागरण विकास समिति के जनपद व अन्य जिलो में वह गांव गांव में अपनी सेवा निरंतर दे रहा है। ऐसे दिहाड़ी मजदूर विकलांग रिक्शा चालक असहाय झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक गरीब परिवार के सामने खाने का संकट न आए इसलिए जनजागरण विकास समिति ने यह दायित्व अपने कंधों पर ले लिया है। वितरण कार्यक्रम में जिला सचिव संदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा, जिला मंत्री सागर सिंह, विनेश सिंह, राहुल सिंह, अमित सिंह आदि लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।