गैर मुल्की को इण्डियन करन्सी से फितरा अदा करना जायज नहीं

आल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के तत्वावधान में माह स्याम हेल्प लाइन में पूछे गये सवालात के शरई जवाब



कानपुर 7 मई।



प्रश्न:हिन्दुस्तानी को सऊदी अरब में अपना फितरा इंडियन करंसी से निकालना और इंडियन को देना जायज है या नहीं? --- अरशद, सऊदी अरब
उत्तर: सऊदिया में रहने वाले के लिये अपना फितरा इंडियन करन्सी से निकालना जायज नहीं कि सदका फितर की अदायगी में सदका फितरा अदा करने वाले की जगह का ऐतबार है (यानि वह जहां रह रहा हो) लेहाजा उस पर सऊदी करंसी से सदका फितरा अदा करना वाजिब है। इंडियन मसारिफ को सदका फितरा अदा किया तो बेशक अदा हो गया।


प्रश्न: जरूरतमंद रिश्तेदार शहर से दूर हैं और शहर में मिस्कीन बहुत है तो जकात पहले किसे देना चाहिये? --सीतापुर


उत्तर: बेशक जकात और सब सदकात अपने अजीजों और करीबियों को देना अफजल है और दो चन्द अजर का बाइस है। हदीस पाक में इरशाद हुआ - ‘‘मिसकीन को देना एकहरा सदका है और रिश्तेदार को देना दोहरा, एक तसद्दुक (सदका) और दूसरे सिला रहम का सवाब’’


प्रश्न: नमाज वितर दुआए कुनूत बे पढ़े पढ़ ली, नमाज हुई या नहीं? -- बिहार
उत्तर: नमाज तरावीह में दुआये कुनूत पढ़नी वाजिब है अगर सहवा पढ़ना छूट गया तो सजदा सहू के जरिये नमाज पूरी करे वर्ना दोबारा पढ़नीवाजिब है।


प्रश्न: मैयत की तरफ से जो सदका वगैरह देते हैं क्या उसे गनी ले सकता है? -- अकबरपुर
उत्तर: मैयत की तरफ से जो सदका होता है गनी न ले, न गनी को दें।


आल इण्डिया गरीब नमाज कौन्सिल माहे स्याम हेल्प लाइन 
मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी, मुफ्ती-ए-आजम कानपुर   9336509557
मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी     9415064822 व्हाटसअप
मौलाना मोहम्मद महताब आलम कादरी मिस्बाही     9044890301 व्हाटसअप 
मौलाना नजमउद्दीन कादरी मिस्बाही     9956681752
मौलाना परवेज अख्तर अलीमी     9616780275 व्हाटसअप
मौलाना फतह मोहम्मद कादरी     9918332871 व्हाटसअप
मौलाना मो. सुहैब मिस्बाही      9793174418 व्हाटसअप
मौलाना गुलाम हसन कादरी      7897581967 व्हाटसअप
मौलाना जुनैद मिस्बाही      9140520832 व्हाटसअप
मौलाना अरशद अशरफी      8896406786 व्हाटसअप
मोहम्मद शाह आजम बरकाती      9369777701 व्हाटसअप
मास्टर इकबाल अहमद नूरी      8528840240 व्हाटसअप

मोहम्मद शाह आज़म बरकाती
मो0 नं0: 9369777701