बहालत रोजा आक्सीजन मास्क लगाया, रोजा टूट गया

आल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के तत्वावधान में माह स्याम हेल्प लाइन में पूछे गये सवालात के शरई जवाब


कानपुर 2 मई।


प्रश्न: रोजेदार ने आक्सीजन मास्क लगाया, रोजा टूटा या नहीं? --- लखनऊ
उत्तर: रोजेदार ने बहालत रोजा आक्सीजन मास्क लगाया तो रोजा टूट गया। इस में एक तरह की भाप होती है जो सांस के जरिये हलक के नीचे जाती है। कसदन भाप या धुआं हलक के नीचे दाखिल करना रोजा को तोड़ देता है। जो मर्ज तनफ्फुस का शिकार है वह रोजा तोड़े बाद में कजा करे।
प्रश्न: वजू के बाद चुल्लू दो चुल्लू पानी भूल से पी लिया तो रोजा टूटा या नहीं? --- घाटमपुर
उत्तर: भूलकर खाया, पिया तो रोजा फासिद न हुआ ख्वाह रोजा फर्ज हो या नफिल।
प्रश्न: नमाज फज्र पढ़ने में रोजा की नियत किया तो नियत हुई या नहीं? --- शुजाअतगंज
उत्तर: नमाज पढ़ने में रोजा की नियत की तो नियत सही है।
प्रश्न: नमाज तरावीह अगर चार रकअत एक साथ पढ़ ली तो तरावीह हुई या नहीं? --- फैजाबाद
उत्तर: नमाज तरावीह दो दो रकअत पढ़नी मसनून है अगर एक साथ चार रकअत पढ़ी और दो रकअत पर काअदा भी किया तो नमाज तरावीह हो गई मगर ऐसा करना मकरूह है। अगर बिला काअदा पढ़ी तो सिर्फ दो रकअत हुई।


आल इण्डिया गरीब नमाज कौन्सिल माहे स्याम हेल्प लाइन 
मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी, मुफ्ती-ए-आजम कानपुर   9336509557
मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी     9415064822 व्हाटसअप
मौलाना मोहम्मद महताब आलम कादरी मिस्बाही     9044890301 व्हाटसअप 
मौलाना नजमउद्दीन कादरी मिस्बाही     9956681752
मौलाना परवेज अख्तर अलीमी     9616780275 व्हाटसअप
मौलाना फतह मोहम्मद कादरी     9918332871 व्हाटसअप
मौलाना मो. सुहैब मिस्बाही      9793174418 व्हाटसअप
मौलाना गुलाम हसन कादरी      7897581967 व्हाटसअप
मौलाना जुनैद मिस्बाही      9140520832 व्हाटसअप
मौलाना अरशद अशरफी      8896406786 व्हाटसअप
मोहम्मद शाह आजम बरकाती      9369777701 व्हाटसअप
मास्टर इकबाल अहमद नूरी      8528840240 व्हाटसअप


मोहम्मद शाह आज़म बरकाती
मो0 नं0: 9369777701