वार्डों को सेनेटाइज करने का लगातार चल रहा कार्य


              कृष्ण बिहारी नगर में सेनेटाइज करते पालिका कर्मी। 


फतेहपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जहां लाकडाउन चल रहा है। वहीं नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा वार्डों को सेनेटाइज कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।


नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नजाकत खातून के प्रतिनिधि हाजी रजा व अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी वार्डों में कर्मियों द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सफाई प्रभारी मो0 हबीब की अगुवई में कर्मचारियों द्वारा गली-गली जाकर एन्टी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। प्रभारी श्री हबीब ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत चैधराना व पीरनपुर वार्ड में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होने कहा कि सभी लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद कोरोना वायरस को लेकर कृतज्ञता से कार्य कर रही है। आगे भी सफाई विभाग लगातार लोगों की सेवा करता रहेगा।