सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने पन्द्रवे दिन भी बांटी  सामग्री

 

कानपुर, सपा नेता व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कैंट में मौजूद मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को भोजन,राशन,ब्रेड आदि वितिरित किया। बच्चों को अलग से भोजन,बिस्किट व ब्रेड आदि वितिरित किया।मज़दूरों को आर्थिक सहयोग भी दिया।सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर परिवारों की मदद करने में लगे हैं जो लोकडाउन की वजह से परेशान हैं।अभिमन्यु गुप्ता द्वारा 15 दिनों से लगातार भोजन वितरण अभियान चलाया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आदेश है कि बंदी के समय हर ज़रूरतमंद की मदद की जाए।लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग 23 मार्च से रोज़ दे रहे हैं और देते रहेंगे।सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वे मास्क व ग्लव्स के साथ ही वितरण कार्यक्रम कर रहे हैं।लोगों से भी मुंह ढक कर रखने की अपील वे लगातार कर रहे हैं।