समाजवादियों ने लगातार 25वें दिन पहुंचाई मदद  

कानपुर,सपा से जुड़े व्यापारी नेता लगातार सड़क पर परेशान व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।सपा समर्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने आज शुक्लागंज पुराने पुल के पासआसरा लिए मज़दूरों को भोजन वितिरित किया व आर्थिक सहयोग भी दिया।अभिमन्यु गुप्ता लगातार मजदूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।आज मदद का 25 वां दिन था।पुलिस की अनुमति से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मज़दूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को भोजन के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि वे लगातार हर वर्ग हर धर्म के ज़रूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं। अभिमन्यु  ने बताया की नर सेवा नारायण सेवा को सोच के साथ समाजवादी ज़रूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आज 650 लोगों को भोजन पहुंचाया।अभिमन्यु गुप्ता ने पुलिस, मीडिया,सफाई कर्मियों व डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।