समाजवादियों का भोजन वितरण


कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने रैना मार्किट व गंगा बैराज के पास मौजूद मज़दूरों को भोजन,ब्रेड,आदि वितिरित किया व आर्थिक सहयोग भी दिया। लॉकडाउन की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।आमदनी है नहीं खर्चे ज्यूँ के त्यौं।लोक डाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पाई और आमदनी के सब ज़रिए बंद हैं।ऐसे में सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूरब की मदद करने में लगे हैं जो भूखे हैं।कानपुर में 11 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।आज गंगा बैराज व रैना मार्केट के पास बैठे बेरोजगार दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना व ब्रेड बांटा।साथ में सभी की आर्थिक मदद भी की गई।विशेष बात ये रही कि वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लगातार भोजन वितरण का काम कर रहे हैं।