समाजवादी कायकर्ता 13 अप्रैल को करें दीप प्रज्वलित-अरविंद गिरी                            

कानपुर-समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं से 13 अप्रैल को रात 8 बजे दीप प्रज्वलित करने का आह्वाहन किया।उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रेरणा बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता अपने घर, गांव और बस्ती में उचित दूरी बनाते हुए परिवार सहित13 अप्रैल को रात 8:00 बजे दीप प्रज्वलित करेंगे।उसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने घर से ही शोसल डिस्टेंस बनाकर उनकी जयंती मनाये।इस दौरान विरेन्द्र  त्रिपाठी ने बताया कि हम युवजन सभा के कार्यकर्ता 13 अप्रैल को अपने साथियों के साथ घर पर दीप प्रज्वलित करेंगे और जरूरतमंदों व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित करेंगे। उन्होंने  हम जनता से यही अपील करते हैं कि घर पर रहे और अपने हाथ हर 15 मिनट में साबुन से धोते रहे, उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सभी सपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो अपने अपने क्षेत्रों में असहाय व जरूरतमंदों की मदद करें,हम कार्यकर्ता उन्ही की राह पर चल रहे है,समाजवादी कार्यकर्ता हमेशा जनहित के कार्य करता रहा है और जितना हो सकेगा समाजवादी कार्यकर्ता जनता के हित का कार्य करते रहंगे।