प्र0सा0पा0लोहिया ग्रामीण ने गरीबो के लिए रसोई की व्यवस्था की

 

कानपुर, लॉक डाउन के कारण दिन-ब-दिन दिहाड़ी मजदूरों,रिक्शा चालकों व गरीबों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो रहा है।जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां भी गरीब,मजदूर, रोजमर्रा के खाने कमाने वाले अपने अपने खाने की व्यवस्था कर रही हैं,तो अब राजनीतिक लोगों ने भी गरीब का पेट भरने के लिए मोर्चा संभाल लिया है,इसी क्रम  मैं प्रगतिशील  समाजवादी पार्टी लोहिया नगर ग्रामीण ने भी गरीबों का पेट भरने का इंतजाम शुरू कर दिया है। नौबस्ता धनीपुर पुरवा मलिन बस्ती झोपड़पट्टी भोजन वितरण व मछरिया गांव में राशन सामग्री गरीबों को वितरण किया गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश अनुसार देश व प्रदेश में कोरोना बीमारी के चलते घरों में रह रहे लोगों में 1 मीटर का फासला एवं हाथ साबुन से धोएं मार्क्स मुंह में लगा रहे जिसका संगठन के माध्यम से गांव शहर गली मोहल्लों में जा जा कर जागरूकता कराई गई। इसी के साथ गरीब असहाय , मजदूर की भुखमरी की समस्या को संगठन ने गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक दिन भोजन वितरण का किया जा रहा है जिससे गरीब का पेट भर सके लॉक डाउन के कारण भूख से लड़ रहे गरीब मजदूरों को राहत देने का काम किया।सामग्री वितरण में ग्रामीण अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद बदलू खान योगेंद्र सिंह आकाश प्रजापति, श्याम त्रिपाठी मोहित मोहम्मद साबिर,सौरभ पांडे महेश अवस्थी,सुलेमान शोभित प्रजापति दीपक त्रिपाठी राम बहादुर पासवान विवेक सविता आदि लोग मौजूद रहे!