जिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया



कानपुर नगर जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय ने अपने कैंप कार्यालय में आज  अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। अपर जिलाधिकारी नगर श्री विवेक श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री  वीरेंद्र पाण्डेय ने भी माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। उक्त कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया गया।