ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था हेतु नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को किया जाये दर्ज: सीडीओ

कानपुर देहात 13 अप्रैल 2020
आगामी आने वाली ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की गंभीर समस्या के दृष्टिगत जनपद स्तर पर एवं जनपद के विकास खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाये गये है।  
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जनपदस्तरीय ग्रामीण पेयजल नियंत्रण कक्ष विवरण नियंत्रण कक्ष संख्या 213 विकास भवन मंे बनाया गया है। जिसमें प्रभारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार गुप्त 8765536003 तथा सह प्रभारी पंकज कुमार सहायक अभियन्ता जल निगम 7007988551 व सम्बन्धित लिपिक आदित्य 9559557737 को बनाया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तरीय ग्रामीण पेयजल की समस्या निवारण हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष अकबरपुर व सरवनखेडा विकास खण्ड हेतु प्रभारी रामप्रकाश पाठक 8858596321, मैथा व  मलासा हेतु हरिओम सक्सेना 9651025029, राजपुर हेतु मधूलता 9839701529, अमरौधा हेतु लाखन सिंह 9012909981 , डेरापुर हेतु कमलेश गौतम 8896667160, झींझक हेतु दिनेश चन्द्र पाण्डेय 9415733465, संदलपुर हेतु प्रमोद शुक्ला 8052002255, रसूलाबाद हेतु निदेश चन्द्र पाण्डेय 9415733465 को बनाया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था हेतु नियंत्रण कक्ष में एक पंजिका रखी जायेगी जिसमें प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जायेगा, कन्ट्रोल रूम प्रभारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण सम्बन्धी त्वरित कार्यवाही करें, विकास खण्ड स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सूचना जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी को उपलब्ध करायेंगे। जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की संकलित सूचना तैयार करेंगे।