एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का सराहनीय कार्य

  • पुलिस प्रशासन के सहयोग से किडनी मरीज की जान बचाई गई


 


कानपुर, कौराना वायरस ने भारत में तहलका मचा रखा है,प्रतिदिन बढती मरीजों की संख्या को देख कर भारत सरकार की भी चिंता बढ़ती जा रही है।हर जिले का प्रशासन अपने अपने जिले को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।ऐसी ही एक घटना जाजमऊ पुल के पास कानपुर व उन्नाव बार्डर पर देखने को मिली, उन्नाव का चुस्त प्रशासन किडनी से पीड़ित युवक को अपने बार्डर से डर के मारे निकलने के लिए रोक नही दे रहा था, पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल था, जिसकी सूचना  लाल बंगला में रहने वाले समाज सेवी  राजेश अवस्थी को हुई, उन्होंने तत्काल मोबाइल फोन से  एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा से मदद की गुहार लगाई, राजेश अवस्थी ने बताया कि किडनी से पीड़ित युवक नन्द किशोर की तबियत बिगड़ती जा रही थी। 

जिस पर एंट्री करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने  तत्काल चकेरी थानाध्यक्ष  राम कुमार गुप्ता से वार्ता किया। चकेरी थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को  समझते हुए अपना पूरा  योगदान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  अगर रास्ते में कोई परेशानी हो तो तत्काल हमारी बातचीत करा दीजिएगा ।

 

चकेरी थानाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता की आम जनता व हरजेंद्रर नगर व्यापार मंडल ने भूरि भूरि प्रशंसा किया।लाल बंगला में चर्चा का विषय  हरजेंद्रर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी चकेरी थानाध्यक्ष व एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा, व राजेश अवस्थी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा किया, जिनके सहयोग से किडनी पीड़ित मरीज की जान बच गई।

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कानपुर टीम लगातार कानपुर में सराहनीय कार्य कर रही है।

एंटी करप्शन की कानपुर टीम मास्क वितरित, लंच पैकट वितरित, सेनेटाइजर का छिड़काव व गरीबों, असहाय व जरूरत मंदो को एक माह का राशन सामाग्री देकर सराहनीय कार्य कर जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग कर रही है। चकेरी थानाध्यक्ष श्री राम कुमार गुप्ता ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया, हमारा व्यापार मंडल उनके इस काम से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ, मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं।