एच् बी टी यू ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की जनता रसोई
देश मे चल रही कोविड 19 की  समस्या के कारण विभिन्न जगहों पर फसे गरीब वर्ग के लोगोकी मदद हेतु एच् बी टी यू  ने मदद का रास्ता खोल दिया है। इस काम मे विश्विद्यालय  के धन के अतिरिक्त विश्विद्यालय के सभी कर्मियों की पत्नियों व सभी छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी बचत से इस मद में दिल खोल कर पैसा दान कर रही है। विश्विद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस संबंध में अपील कर सभी से मदद देने का अनुरोध किया था। यह धनराशि महिलाओं द्वारा ऐच्छिक रूप से दी जा रही है। इसमें कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव व विश्वविद्यालय की अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की पत्नियां शामिल है जिन्होंने  इच्छानुसार इस मद में धन जमा किया है।

इस तरीके से जमा धन से प्रतिदिन 500 पैकेट का वितरण जिला प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा। इससे पूर्व विश्विद्यालय के सभी कर्मियों ने अपनी दो दिन की सैलरी लगभग 10 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में पहले ही दान कर दी।