दिहाड़ी मजदूरों घरेलू महिलाओं  में खाद्य सामग्री वितरण 




कानपुर, कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन हो जाने के कारण गरीब असहाय मजदूर तबका बेहाल व परेशान हो गया है रोज के कमाने खाने बालों की पेट की आग कौन बुझाएगा सरकार लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सहायता नहीं पहुंच पा रही जनता की समस्याओं  देखते हुए  समाज सेवको के तत्वाधान में पंडित सुरेंद्र नाथ शर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन शर्मा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि देश जहां एक तरफ कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक जनता के हित में लॉक डाउन के आदेश किए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज उपस्थित हुए! गुंजन शर्मा ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ खड़े होकर देश की सेवा कभी चाहिए इस प्रकार की स्थिति में राजनीति नहीं होनी चाहिए। गरीब मजदूर घरेलू महिलाओं को निजी  आवाज से एवं घर घर   जाकर दिहाड़ी मजदूरों को जरुरतमंद को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, तेल, साबुन, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को इसलिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कि यह बेचारे रोज कमाकर अपने परिवार को खाना खिलाते हैं। इसलिए गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोज जरुरतमंद को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। वितरण में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील बजाज, संस्था की अध्यक्ष गुंजन शर्मा, संजय श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, कामिनी वर्मा, विवेक कुशवाहा, सुधा शर्मा, मनीष शुक्ला, प्रकाश शुक्ला लोग मौजूद रहे।