अभिमन्यु ने मज़दूरों को पहुंचाई मदद

कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने झाड़ी वाला बाबा पड़ाव व पनचक्की चौराहे के पास मौजूद मज़दूरों को भोजन,ब्रेड व आर्थिक सहयोग दिया। लॉकडाउन की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।आमदनी है नहीं खर्चे ज्यूँ के त्यौं।लोक डाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पाई और आमदनी के सब ज़रिए बंद हैं।ऐसे में सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर की मदद करने में लगे हैं जो भूखे हैं।कानपुर में 10 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।आज झाड़ी वाले बाबा पड़ाव व पनचक्की चौराहे के पास बैठे बेरोजगार दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना व ब्रेड बांटा।साथ में सभी की आर्थिक मदद भी की गई।विशेष बात ये रही कि वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव का आदेश है की आस पास कोई भूखा न रहे इसलिए वे रोज़ ज़रूरतमंदों को खाना खिलाने का काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे।