आल  इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के तत्वावधान में माह स्याम हेल्पलाइन में पूछे गये सवालात के शरई जवाब

प्रश्न - सहरी में मैं सोता रहा चाश्त  के वक्त रोजा की नियत की तो क्या रोजा हुआ या नहीं? -मो. एहसान, जाजमऊ
उत्तर - रोजा सही हो गया। रोजा की नियम जुहू कुबरा (ठीक वक्त दोपहर) से पहले पहले तक कर लिया तो रोजा हो गया जबकि रोजा के खिलाफ सुबह सादिक से अब तक कोई काम न किया हो।
प्रश्न- घरों में तरावीह कैसे पढ़ें जमाअत से या तन्हा? - रिजवान अहमद, षुक्लागंज
उत्तर - शहर में लाकडाउन हालात के मद्दे नजर घर में सूरह तरावीह पढ़ें अगर कोइ बाशरअ जो इमामत कर सकता हो घर में हो तो वह जमाअत से पढ़ाये वरना तन्हा तन्हा पढ़े।
प्रश्न - क्या औरतें तरावीह जमाअत से अदा कर सकती हैं? -जाकिरा बेगम
उत्तर - हनफी मसलक के लिहाज से औरतों की तन्हा तन्हा जमाअत से अफजल है। बेहतर है कि तन्हा पढ़े। जिस घर में औरतें ही औरते हों उसमें मर्द की इमामत नाजाइज है हां (खून से हराम) हों याबी या वहां कोई और मर्द हो तो नाजाइज। औरतें जमाअत में सबसे पीछे खड़ी हों और दबीज पर्दा की आड़ में हों ज्यादा बेहतर है।
प्रश्न - ज्यादा सूरतें याद नहीं तो तरावीह घर में केसे पढ़ें? - इकराम खान, कानपुर देहात
उत्तर - सूरह अलमतर कैफ से सूरह नास तक सोरह तरावीह में पढ़ना बेहतर है, अगर ये याद न हो तो जितनी याद हों उन्हें ही बार बार पढ़कर बीस रकअत नमाज तरावीह पूरी करें कि मुकर्रर रात सूरह से नमाज में कोइ्र खलल नहीं।
प्रश्न - नमाज तरावीह का वक्त क्या है? अगर फर्ज इशा से पहले पढ़ी तो हुई या नहीं? - ऐहतशाम, रामादेवी, कानपुर
उत्तर - नमाज तरावीह का वक्त फर्ज इशा के बाद है अगर इशा पढ़े बगैर तरावीह पढ़ी तो तरावीह न हुई।

आल इण्डिया गरीब नमाज कौन्सिल माहे स्याम हेल्प लाइन
मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी, मुफ्ती-ए-आजम कानपुर 9336509557
मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी 9415064822 व्हाटसअप
मौलाना मोहम्मद महताब आलम कादरी मिस्बाही 9044890301 व्हाटसअप
मौलाना नजमउद्दीन कादरी मिस्बाही 9956681752
मौलाना परवेज अख्तर अलीमी 9616780275 व्हाटसअप
मौलाना फतह मोहम्मद कादरी 9918332871 व्हाटसअप
मौलाना मो. सुहैब मिस्बाही 9793174418 व्हाटसअप
मौलाना गुलाम हसन कादरी 7897581967 व्हाटसअप
मौलाना जुनैद मिस्बाही 9140520832 व्हाटसअप
मौलाना अरषद अशरफी 8896406786 व्हाटसअप
मोहम्मद शाह आजम बरकाती 9369777701 व्हाटसअप
मास्टर इकबाल अहमद नूरी 8528840240 व्हाटसअप