व्यापारियों ने पालीथीन पर रोक लगाने की उठाई मांग


गुरसहायगंज (कन्नौज)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक दुकानों पर प्रयोग होने वाली पॉलीथिन पर रोक लगाए जाने की मांग शासन व प्रशासन से की है। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुये नगर अध्यक्ष ने शकील हुसैन को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।


सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शिवम राज वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष शिवम राज वर्मा ने कहा कि दुकानों के पंजीकरण व प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाये। कहा कि पालीथीन का प्रयेाग बंद करने पर प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है। आखिर शासन व प्रशासन पालीथीन के निर्माण पर रोक क्यो नहीं लगाता। जब दुकानदारों को पालीथीन मिलेगी ही नही ंतो इसका प्रयेाग भी नहंी होगा। इस प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई। इस दौरान आयुष पंडित महामंत्री, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रभाकर दुबे, संगठन मंत्री कृष्णा वर्मा, मंत्री अर्पित कुशवाह, मंत्री सत्यम गुप्ता, दीपक चक, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।