थाली बजाने की जगह थाली भरो:अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर,लगातार सातवें दिन सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता द्वारा स्टेटस क्लब के बगल में बेरोजगार बैठे दिहाड़ी मज़दूरों को खाना व मास्क वितरण किया गया।अभिमन्यु गुप्ता ने सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताते हुए इन तीन दिन विशेष सतर्कता बरतने के लिए भी समझाया।अभिमन्यु गुप्ता ने सबसे अपील करी की जितना घर के अंदर रहेंगे उतना ही महामारी फैलने से बच सकते हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने मज़दूरों से कहा कि वह जितना सम्भव हो साबुन से लगातार हाथ धोते रहें और मुंह मे कपड़ा बांधे रहें।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि लौक डाऊन की वजह से आई दिक्कतों की वजह कोई गरीब या मज़दूर भूखा न रहे इस बात को हर सपा नेता सुनिश्चित करे।दूरी बनाए रहते ऐसे ज़रूरतमंदों की मदद की जाए।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ही वे लगातार खाना, राशन व मास्क का वितरण कर रहे हैं।सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वे अकेले ही क्षेत्रीय नेताओं के साथ वितरण का काम कर रहे हैं और कहीं पास में भीड़ नहीं एकत्रित होने दे रहे हैं।खाना वे इस ही शर्त पे वितिरित करते हैं कि सब दूर खड़े होंगे और एक एक करके ही सामग्री लेने आएंगे।अभिमन्यु ने कहा कि थाली बजाने वालों को अब थाली भरने का काम करना चाहिए।आज प्रदेश की सड़कों पर जिस प्रकार लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं। आपूर्ति के अभाव में जनता त्रस्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी को सपा सरकार के समय भोजन के लिए वितरित किए गये ‘समाजवादी राहत पैकेट’ को बाँटने का निर्देश ज़िलाधिकारियों को जारी करना चाहिए। इनके नियम भी बने हुए हैं। चाहें तो नाम बदल दें।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी राहत पैकिट बनवाकर ज़रूरतमंदों की बहुत मदद की थी।आज मज़दूरों की समस्या के निवारण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने जो सुझाव दिये हैं, वह काबिलेतारीफ हैं और आज के हालात में सबसे बेहतर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सुझावों पर विचार करना चाहिए।अभिमन्यु गुप्ता के साथ मुकेश कनौजिया व राजाराम भी मौजूद रहे।आज कुल मिलाकर 370 लोगों को खाना व मास्क वितरण किया गया।