सपा ग्रामीण ने प्रतीक चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

कानपुर, समाजवादी पार्टी ग्रामीण नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का भव्य स्वागत किया गया! कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया। स्वागत समारोह में लोहिया वाहिनी ग्रामीण अध्यक्ष विजय यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया। विजय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नारा है युवा जोश युवा जोश के साथ मिलकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे जिससे 2022 में सपा का परचम लहराया जाएगा भाजपा सरकार में जनता का हक छीन लिया भाजपा की सरकार तानाशाही पर अमादा है लेकिन वह दिन दूर नहीं जब समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बेरोजगारी महंगाई से देश प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है बरसात एवं ओला वर्षा से फसलें खराब होने से किसान भुखमरी की कगार पर आ चुका है सरेआम अंखियों के साथ बलात्कार व महिलाओं व छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी से लोगों को घरों से निकलना दुश्वार हो गया है भाजपा सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को जनता समझ चुकी है जल्द ही भाजपा सरकार को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव जितेंद्र कटिहार, आशा सिंह, धर्मेंद्र यादव, कन्हैया, अबरार आलम खान, हाजी मोहम्मद मुमताज, धर्मेंद्र यादव अनिल सोनकर वारसी सुरेश गुप्ता सम्राट यादव संजीव शुक्ला मनोज शुक्ला, लोहिया वाहिनी ग्रामीण अध्यक्ष विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।