रैन बसेरा में किया गया कि यात्रियों व गरीबों के ठहरने का इंतजाम

कानपुर- लाक डाउन के कारण बंद हुई ट्रांसपोर्ट सेवा के चलते फंसे यात्रियों व गरीब मजदूरों के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम द्वारा बनवाए गए रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था कर दी है,यह जानकारी मुख्य अभियंता कैलाश सिंह ने दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाख डाउन के कारण नगर में फंसे यात्रियों व गरीब दिहाड़ी मजदूरों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले नगर निगम द्वारा निर्मित रेन बसेरा उस्मानपुर चुन्नीगंज,भैरव घाट,बाल भवन,मछली वाला हाता,परमट मंदिर आदि में बने रैन बसेरा में ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। जिसकी व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन ने कानपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम के कर्मचारी/अधिकारी के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपी है।

नगर निगम  के मुख्य अभियंता कैलाश सिंह ने पत्रकरो को बताया रैन बसेरा में सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया है यहां लगी बेड को एक 1 मीटर की दूरी पर लगाया गया है,रैन बसेरा में रुकी जनता के लिए साबुन तौलिए के साथ बेड पर नई चादरों की व्यवस्था की गई है,रैन बसेरा में सेनेटाइजर का भी इंतजाम किया गया है जिससे यहां रह रहे लोगों में संक्रमण ना होने पाए।

उन्होंने आगे बताया रेन बसेरा में कुछ सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी खाने का इंतजाम किया गया है,जिससे यहां रह रहे यात्रियों व गरीबों को खाने की कोई परेशानी ना हो सके,कैलाश सिंह ने कहा उच्च अधिकारियों का सख्त आदेश है कि इस कठिन परिस्थितियों में नगर में किसी को कोई परेशानी न उठानी पड़े जिसका हमारे साथ विभाग के सभी कर्मचारी पालन कर रहे हैं।