राष्ट्रीय संदेश पत्रिका का व्यापारियों ने किया विमोचन

कानपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार उ प्र के द्वारा संगठन की पत्रिका राष्ट्रीय संदेश का विमोचन एवं  पत्रकार वार्ता सम्पन्न हुई। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया व्यापारी आज बहुत परेशानी से दौर से गुजर रहा हैं। एक तरफ आन लाइन शॉपिंग से व्यापारियों का व्यापार आधा भी नहीं रह गया हैं। दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा नियमित उत्पीड़न की शिकायतें व्यापारियों से आ रही हैं। अधिकारियों को व्यापारियों के लिए अच्छा माहौल तैयार करना होगा जब व्यापारी खुश हाल होगा तो गिरती हुई अर्थ व्यवस्था को पंख लग जाएँगे। संगठन प्रदेश के सभी जनपदों में विधायक, संसदो, अधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संगठन की माँगो का माँग पत्र प्रेषित किया जा रहा हैं। संगठन को आशा हैं सरकार माँगो को जल्द पूर्ण कर व्यापारियों के लिए सुरक्षा के साथ एक अच्छा माहौल तैयार कर देगी अगर माँगे पूर्ण नहीं होती है। संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश में एक  बड़ा आंदोलन करेगा। आंदोलन को गति देने के लिए महिला व्यापारी भी पीछे नहीं रहेंगी। अनूप शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख समाज सेवी एव व्यापारियों का नेतृत्व कर रही दिव्या अवस्थी  को प्रदेश महासचिव महिला मनोनीत किया गया | लखनऊ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने दिव्या अवस्थी को सम्मानित किया। श्रद्दा बाजपेई को प्रदेश उपाध्यक्ष, रचना मिश्रा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम प्रमुख रूप से गणेश यादव, पी सी गुप्ता, राहुल गुप्ता, नीरज गुप्ता, ऋषि त्रिवेदी, अजय मौर्या, स्नेहलता सिंह, गोपाल कानोजिया, प्रीती दीक्षित आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।