राजकीय बाल सुधार गृह से भागे दो किशोर, मचा हड़कंप





कानपुर ।  कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से रविवार को दो किशोर भाग निकले। सुधार में दो बच्चों के गायब होने पर प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी होने से स्थानीय पुलिस ने इंकार किया है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से दो किशोर परिसर में लगे अमरुद के पेड़ पर चढ़कर बाउंड्री फांद कर भाग निकले। दोनों किशोर के न मिलने पर प्रबंधन व कर्मियों की बैचेनी बढ़ गई। उन्हें तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में जब कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
उधर बाल गृह से दो किशोरों के भागने की जानकारी से कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने भी इनकार कर दिया है।