प्रदेश महिला संगठन ने आवास-विकास कालोनी में बांटे मास्क


फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की सम्बद्ध इकाई प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नीता गुप्ता के नेतृत्व में आवास विकास  कालोनी में कोरोना वायरस के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क बाटे गए। 
कालोनी के बाशिन्दों को संदेश देते हुए नीता गुप्ता ने कहा कि संक्रामक बीमारी कोरोना से बचाव हेतु स्वच्छता बेहद आवश्यक है। हाथों को साबुन से लगातार साफ करते रहे। स्वच्छ वस्त्र, स्वच्छ घर, स्वच्छ गली, स्वच्छ मुहल्ला व स्वच्छ वातावरण ही कोरोना जैसी बीमारी के बचाव में महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष नीता गुप्ता ने कहा कि किसी भी बीमारी से बचाव हेतु सावधानी, सकर्तता व जागरूकता बेहद आवश्यक है। प्रदेश महिला संगठन जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करेगा। प्रदेश संयोजक डाक्टर माधुरी साहू ने कहा कि शहर में बिखरी गन्दगी, कूड़े के ढेर, जाम नालियों को प्रतिदिन नियमित साफ किये जाने की आवयश्कता है। साथ ही व्यस्त व्यापारिक स्थलों पर महिलाओं हेतु प्रसाधन सुविधा का आवंटन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जिसकी मांग वर्षो पूर्ण से लंबित है। प्रदेश महिला संगठन व जिलाधिकारी से महिलाओं हेतु प्रसाधन सुविधा आवंटित की मांग करेगा। इस अवसर पर नीता गुप्ता, डाक्टर माधुरी साहू, मधु साहू, आशा सिंह, संगीता द्विवेदी, वन्दना द्विवेदी सहित कार्यकरणी महिलाओं ने जन जागरूकता अभियान में भाग लिया।