महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र विकसित और मज़बूत होगा - जंग बहादुर सिंह 




उन्नाव।  राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तीकरण के विषय पर गत दिनों एक विचार गोष्ठी का आयोजन सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाक के चन्दनखेड़ा में आयोजित किया गया। इस मौके पर तमाम सरकारी रोजगार योजनाओं की जानकारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को दी गयी। इस मौके पर संस्था के मंत्री जंग बहादुर सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से राष्ट्र विकसित और मजबूत होगा। उन्होनें कहा कि आज भारत सरकार की यह मंशा है कि महिलाएं गांव गांव में स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनें। इनके लिए कई-कई स्व रोजगार योजनाओं का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह सुखदेई सिंह स्मारक समिति के मंत्री अनुराग सिंह ने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक आत्म निर्भर बनें तथा स्व रोजगार को स्वयं तलाशें, सामाजिक संस्थाएं उनके इस कार्य के लिए उनको हमेशा समर्थन देंगी। इस विचार गोष्ठी जन कल्याण ग्रामोद्योग विकास सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, जिला सर्वोदय मंडल के महामंत्री व अनमोल एक्सप्रेस के जिला प्रतिनिध संजीव श्रीवास्तव, राजकिशोर निषाद, सरस्वती देवी, सीमा देवी आदि लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जंग बहादुर सिंह ने किया तथा आभार विमलेश प्रताप सिंह ने किया।