महिला सशक्तिकरण समाज का प्रमुख मुद्दा - जंग बहादुर सिंह 




उन्नाव। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित जन समाज कल्याण ग्रामोद्योग विकास सेवा समिति के तत्वाधान में एक सेमिनार अकरमपुर उन्नाव में महिला सशक्तीकरण के विषय पर आयोजित की गयी, जिसमें समाज कल्याण विकास सेवा समिति के मंत्री जंग बहादुर सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण आज समाज का प्रमुख मुद्दा है। महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनना होगा तभी देश व समाज का उत्थान सम्भव है। इस मौके पर अवकाश प्राप्त प्राथमिक शिक्षक अयोध्या सिंह ने कहा कि महिलाओं स्वरोजगार को अधिक से अधिक अपनाएं तथा रोजगार करते हुए अपने को स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनायें। प्रमुख समाजसेवी व जिला सर्वोदय मण्डल के मंत्री संजीव ने कहा कि आज महिला सशक्तीकरण से जुडे समाजिक, आर्थिक व राजनैतिक व कानूनी मुद््दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है। जिसमें महिलाओें की स्थिति सदैव कमतर आंकी जाती है। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी राजीव गुप्ता ने महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनने की बात कही। इस मौके पर सीमा, सावित्री, सराना, रशीदा, अन्नू, सुधा, राज सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र गुप्ता आदि लोगों ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन संस्था के मंत्री जंगबहादुर सिंह ने किया।