किसानोें के हक व सम्मान के लिये जारी रहेगा संघर्ष


गुरसहायगंज (कन्नौज)। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जल्द ही नवीन कार्यकारिणी का गठन कर किसानों की आवाज उठाने का कार्य किया जायेगा। सरकारी विभागों में अधिकारी व कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न करने से बाज आये अन्यथा आंदोलन किया जायेगा।


यह बात नगर के जीटी रोड स्थित प्रतिष्ठान कार्यालय पर भाकियू भानु गुट के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता उर्फ राजू अन्ना ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। बताया कि संगठन में गुटबाजी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद की कार्यकारिणी का पुनः गठन किया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के साथ-साथ बबिता कुशवाहा को महिला जिलाध्यक्ष, शिवम त्रिपाठी को युवा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। कन्नौज सदर तहसील की नई कार्यकारिणी घोषित करते हुये कन्नौज के शेखपुरा निवासी तेजतर्रार कार्यकर्ता ताहिर कुरैशी को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दीपू गुप्ता, सनी गुप्ता, छुटटन शुक्ला, कुशल त्रिपाठी, राहुल शर्मा, अहमद रजा, कामिल हुसैन, चंद्रभान सिंह, नीरज दुबे सहित किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।